उत्तर प्रदेश

क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी की ‘क्रिसमस ट्री’ सम्पन्न

मानव धर्म सबसे बड़ी सेवा

आगरा। प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिवस क्रिसमस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समारोहों की माला में एक और मोती पिरोते हुए गुरुवार (आज) मध्यान्ह एक बजे से क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के तत्वावधान में सोसाइटी के मुख्यालय कोठी नं. 95, नौलक्खा, ग्वालियर रोड, आगरा छावनी पर भिन्न-भिन्न आयु वर्ग के सभी बच्चों के लिए आकर्षक क्रिसमस ट्री खेलकूदों का आयोजन किया गया। समारोह में लगभग चार सौ बच्चों और युवक-युवतियों ने भाग लेकर क्रिसमस का भरपूर आनन्द उठाया। क्रिसमस दी समारोह का उद्‌द्घाटन मुख्य अतिथि श्री एम. नरसिम्हा वेंकट- (-अधिशासी अभीक्षचा, छावनी बोर्ड) से किया। क्रिसमस का मुख्य संदेश एवं आशीवंचन आगरा के महाधर्मा यक्ष डा. आल्बर्ट डिसूस ने दिया।

शफी अंजलि समारोह का शुभारम्भ बिशप मिल द्वारा की गयी प्रार्थना एवं आसीम के साथ हुआ। क्रीड़ा स्थल पर अति सुन्दर रूप से सुसज्जित झिलमिलाता हुआ एक क्रिसमस ट्री और गौशाला सभी लोगों को बरबस ही अपनी और आकर्षित कर रहे थे। क्रिसमस ट्री में बहुत सारे लुभावने उपहार लटके थे तो गौशाला में प्रभु ईसा के जन्म की झांकी सजी हुई थी। माता मरियम और पिता युसूफ की मूर्तियों के बीच नवजात शिशु प्रभु ईसा की मूर्ति रखी हुई थी। चारों ओर ढेर सारे गड़रिए और भेड़-बकरियां थे।

समारोह में बच्चों ने रस्साकशी, जलेबी रेस, शू-रेस, बैलून रेस, कैण्डिल रेस, म्यूजिकल चेयर तथा बाम्बिंग द सिटी जैसे मनोरंजक खेलकूदों में भाग लिया। क्रिसमस ट्री का मुख्याकर्षण केन्द्र रहे सांता क्लॉज उन्होंने बच्चों और बड़ों सभी को उपहार बांटकर प्रोत्साहित किया। उनके आने पर बच्चों में उन्हें छूने और उनसे उपहार पाने को मानो होड़ सी लग गयी।

-इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी. ई. जो एम. निरमता बैंकट ने सोसाइटी के सभी कार्यों को भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस प्रकार के समारोहों के माध्यम- से लोगों की मदद करने की सबसे अपील की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर श्री नवीन जैन ने बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम की शोभा बनायी। उन्होंने गरीबों में साड़ी और कम्बल बांटे। आर्चबिशप डॉ. अल्बर्ट डिसा ने अपने संदेश में कहा, कि ईश्वर से प्रेम करने की पहली शर्त है कि हम मनुष्यों से प्रेम करना सोखें और दोन दुःखी मानवता की सेवा का व्रत लें। उन्होंने सोसाइटी के पदाधिकारियों को अपना आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में उप मुख्यातिथि डॉ. पंकज महेन्द्र, पार्षद शरद चौहान (सांसद प्रवक्ता), बंटी ग्रोवर, फादर सुन लाजरस, फादर जोबी, फादर स्टीफन, फादर फ्रांसिस, फादर जो थाईकाटिल, फादर राजनदास, फादर को सी. थॉमस, फादर शिबु कुरियाकोस आदि उपस्थित थे। जौनी पॉल, विलियम सिल्वेरा, ओबरी नाडर, डॉली गथरी ने विशेष सहयोग किया। फातिमा अस्पताल की निर्देशिका सिस्टर ग्रेसी एवं सेंट एंथनी स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर लूसी ने विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। सोसाइटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद एवं क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकामनाएं

दीं। संचालन अमित नेल्सन ने किया। कार्यक्रम में महन्त योगेश पुरी, मौलाना उतेर आलम खान, मून लाजरस, डा. पंकज महेन्द्र, प्यादर जोसफ डावरे, का प्यादर सन्तोष, प्यादर फेमिलटन एवं प्यादर सम्मा की उपस्थिति ने चार चाँद लगा दिए। संचालन डा. अमित नेल्सन ने किया।