राजनीति

भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

संवाद – नूरुल इस्लाम
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की बैठक शहर के रेलवे रोड स्थित श्रीमती गंगा देवी भवन में शुक्रवार की देर शाम हुई। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिली सफलता से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। लोक सभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनना लगभग तय सा लगने लगे है। कार्यकर्ताओं को उसी उत्साह के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन पहुंचाएं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भाजपा की नमो ऐप को अधिक से अधिक मोबाइलों में डाउनलोड कराएं। आगामी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अभी से तैयार रहे हैं। बैठक को क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र शिकरवार ने भी संबोधि किया। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा एडवोकेट ने किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा, संजय सोलंकी, कौशल साहू, कृष्णकांत वशिष्ठ, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना समेत ब्रज क्षेत्र के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।