उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा की मंडल बैठक : जिला प्रभारी साहू एवं सुनील पटेल नें मिशन 24 का भरा उत्त्साह


संवाद/विनोद मिश्रा


बांदा।भारतीय जनता पार्टी ने बबेरू में मंडल कार्यकारिणी की बैठक की। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ। आगामी रणनीति भी तय की गई। मिशन-2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुट जाने के दिशा निर्देश दिए गए। पार्टी के जिला प्रभारी राम किशोर साहू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें अपने संबोधन में पार्टी जनों में मिशन 24 की कामयाबी के लिये जोश भरा। एवं कार्यकर्ताओं को मोटीवेट किया।


जिला प्रभारी साहू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें अपील किया मिशन-2024 की सफलता के लिए दिन रात मेहनत कर मोदी की गारंटी जन -मन में अमिट छाप की तरह उतार दीजिये।ताकि हर बूथ पर कमल खिले। इसके लिए लगातार कार्यकर्ताओं की मीटिंगें लेकर उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें मोदी-योगी की किसान, मजदूर, गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं को बूथ पर अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं को सशक्त माध्यम बनने का आह्वान किया।

कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और पार्टी की नीति जनसेवा के साथ आगे बढ़ने की है। राष्ट्र व समाज हित को सर्वोपरि मानने वाले कार्यकर्ताओं का बैठकों में राष्ट्र व समाज निर्माण के भाव के साथ भागीदारी ने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र हित के लिए कृत संकल्पि होकर कार्य करता है।