उत्तर प्रदेश

एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने संपूर्ण समाधान दिवस पर की सुनवाई

आगरा। शासन के आदशानुसार माह के तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर आज तहसील खेड़ागढ़ में वादों का निस्तारण किया गया और जनता की समस्याओं का समाधान किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एसीपी इमरान अहमद ने जनता की समस्याओं को सुना और निस्तारण भी किया। इसके बाद उन्होंने अपने सर्किल की यातायात व्यवस्था का भी जायज़ा लिया।