उत्तर प्रदेश

प्राण प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में मुख्यमंत्री ने किया अवकाश घोषित

आगरा। श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपूर्ण राष्ट्र के लिए ‘राष्ट्रीय उत्सव’ है। शताब्दियों की प्रतीक्षा के पश्चात यह शुभ बेला आई है। इस उपलक्ष्य में सभी सरकारी भवनों को दिव्य स्वरूप में सजाया जाए।

इस शुभ अवसर पर आगामी 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं।

आइए, मिलकर रामोत्सव मनाएं!