उत्तर प्रदेश

किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति इस भ्रम को करिए दूर जानिए सही तिथि और समय देखिए विडियो

आगरा। श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर के महन्त योगेश पुरी के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व श्री मनकामेश्वर मन्दिर में मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव प्रातः 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा

महंत योगेश पुरी

मकर संक्रांति पुण्यकाल – प्रातः 07:15 मिनट से सायं 06: 21 मिनट तक। मकर संक्रांति महा पुण्यकाल -प्रातः 07:15 मिनट से प्रातः 09: 06 मिनट तक व आप सभी पूरे दिन दान आदि कर सकते हैं।