उत्तर प्रदेश

राम मंदिर में 84 सेकेंड के शुभ मुहूर्त में संपन्न होगी प्राण-प्रतिष्ठा, दोपहर 12.29.08 बजे से 12.30.32 तक शुभ मुहूर्त

अयोध्या- 84 सेकेंड के शुभ मुहूर्त में संपन्न होगी प्राण-प्रतिष्ठा, दोपहर 12.29.08 बजे से 12.30.32 तक शुभ मुहूर्त।अयोध्या। अयोध्या।में आज 100 स्थानों से निकलेगी शोभा यात्रा, 1700 से ज्यादा कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे, प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम, सुबह से शाम तक चलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामकथा पार्क में होगा रामलीला का मंचन। राम मंदिर में सुबह 10 बजे से गूंजेगी मंगलध्वनि,2 घंटे तक 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्रों का वादन,10.30 बजे से मंदिर में शुरू होगा।

मेहमानों का प्रवेश,निमंत्रण पत्र पर बने OR कोड को स्कैन कर प्रवेश मिलेगा,प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12.20 बजे से शुरू होगी,प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी,इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न, वृश्चिक नवांश में पूजा,आचार्य गणेश्वर द्रविड़, लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा संपन्न कराएंगे,मुख्य आचार्यों के साथ 121 वैदिक आचार्य कराएंगे पूजा,150 से अधिक परंपराओं के संत और धर्माचार्य मौजूद रहेंगे,मृगशिरा नक्षत्र में श्रीरामलला का अभिषेक कराया जाएगा,आज शाम 10 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या नगरी,100 प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर जलेंगे दीपक,पौराणिक स्थलों पर ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित की जाएगी।