आगरा | मस्जिद नहर वाली सिकंदरा के इमाम मुहम्मद इक़बाल ने जुमा के सम्बोधन में आज इज़राइल के ख़िलाफ़ इंटरनेशनल कोर्ट में मुक़दमे के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि एक छोटे से देश ने इतना बड़ा क़दम उठाया और उसने दुनिया में किसी की भी परवाह नहीं की। असल में उसने एक तरह से दुनिया की सुपर पावर अमेरिका के ख़िलाफ़ ये क़दम उठाया है क्योंकि इज़राइल के पीछे अमेरिका ही तो है। साउथ अफ़्रीका एक कमज़ोर सा देश है लेकिन उसने इंटरनेशनल कोर्ट में इज़राइल के ख़िलाफ़ ये मुक़दमा कर दिया। ये कोई आम बात नहीं है बहुत बड़ी बात है जबकि दुनिया में पचास से ज़्यादा मुस्लिम देश मौजूद हैं। क़ुरआन में इसका जवाब मौजूद है। सूरह मुहम्मद आयत नंबर 38 का ख़ुलासा है– “और अल्लाह बेनियाज़ है तुम ही उस के मुहताज हो। और अगर तुम ना मानोगे तो वो और क़ौम ले आएगा जो तुम्हारे जैसे ना होंगे।” अल्लाह ने अपना काम करा लिया, आप बैठे रहें। वो हमारा मुहताज नहीं हम सब उसके मुहताज हैं। ये बात हम सबको समझने की ज़रूरत है। यही वजह है जो आज दुनिया-भर में हम अपमानित हैं और जगह-जगह ज़िल्लत हमारा ‛मुक़द्दर’ बन चुकी है। जब तक आप क़ुरआन को अपना ‛रहनुमा’ (मार्गदर्शक) नहीं बनाओगे दुनिया में कामयाब नहीं हो सकते। काश हमारे लीडर और हम सब जनता इस बात को जान लें। अल्लाह हम सबको इसकी तौफ़ीक़ अता फ़रमाए। आमीन।
अल्लाह ने साउथ अफ़्रीका से काम ले लिया, आप अपने घर आराम करें : मुहम्मद इक़बाल
January 26, 20240

Related Articles
October 9, 20240
दस्तक अभियान में खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी 11 से 31 अक्टूबर रहेगा चलाया जाएगा अभियान
11 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलाया जाएगा दस्तक अभियानआशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया
आगरा। जनपद में 11 से 31 अक्टूबर 2024 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। दस्तक अभियान के तहत बुखार और खांसी के रोगि
Read More
October 30, 20240
रूप चौदस पर श्रीवरद वल्लभा महागणपति ने अपने रूप दर्शन से भक्तों को किया निहाल
पंचोत्सव के दूसरे दिन स्वर्ण आभूषणाें संग कमरबंद धारण कर महागणपति ने दिए दर्शन
मंदिर परिसर में संध्या आरती में सजीं दीप मालिकाएं, विशेष प्रसादी की गयी अर्पित
गुरुवार को दीपावली पर सुबह होगा महाभिष
Read More
April 16, 20250
आगरा के पर्यटन स्थलों, मंदिरों तथा स्मारकों का 11828.75 लाख रूपये से होगा निर्णय और एवं सौन्दर्यीकरण मंदिरों के नाम और स्थान अभी करें ख़बर क्लिक
आगरा में देशी-विदेशी सैलानियों के भारी संख्या में आगमन को देखते हुए पर्यटन विकास की सुविधाओं को तेजी से लागू किया जा रहा-जयवीर सिंह
आगरा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में पर्यटन विकास क
Read More