उत्तर प्रदेश

आगरा के खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को मिला डीएसपी का पद

लखनऊ। 19वें एशियाई व चतुर्थ पैरा एशियाई खेल-2022 और 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ,ब्रजेश पाठक लखनऊ में सम्मान हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर प्रदेश के 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ₹62 करोड़ पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित करने के साथ ही स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी व यात्री/माल कर अधिकारी के रूप में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। इसमें आगरा की दीप्ति शर्मा को डीएसपी बनाया गया है।