उत्तर प्रदेश

300 एनकाउंटर करने वाले प्रशांत कुमार नए कार्यवाहक डीजीपी

1990 बैच के आईपीएस, सीएम योगी के भरोसेमंद, विजय कुमार की जगह संभालेंगे चार्ज–

लखनऊ। यूपी पुलिस को अपना नया मुखिया मिल गया है।1990 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार को नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। वह विजय कुमार की जगह लेंगे। विजय कुमार का कार्यकाल आज यानी 31 जनवरी को खत्म हो रहा है। अभी प्रशांत कुमार डीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर हैं। उनकी गिनती सीएम योगी के भरोसेमंद अफसर में होती है। मई 2025 यानि प्रशांत कुमार का कार्यकाल 16 महीने का है। वह आज शाम 4 बजे डीजीपी का चार्ज ले सकते हैं।

इस बार भी यूपी पुलिस को नहीं मिला स्थायी डीजीपी- 3 लाख पुलिस फोर्स के पास 20 महीने से नहीं है परमानेंट डीजीपी– प्रशांत कुमार यूपी पुलिस के चौथे कार्यवाहक डीजीपी है। आईपीएस की सीनियरिटी लिस्ट में प्रशांत कुमार 19 के नंबर पर है। यानी प्रदेश में 18 आईपीएस उनसे सीनियर बेच के हैं। कार्यवाहक डीजीपी की रेस में आनंद कुमार पीवी राम शास्त्री का भी नाम था। हालांकि, प्रशांत कुमार कुमार आगे निकल गए। उत्तर प्रदेश के आखिरी स्थायी डीजीपी मुकुल गोयल थे। जिन्हें शासन ने 11 मई 2022 को पद से हटा दिया था। इसके बाद 12 मई 2022 को देवेंद्र सिंह चौहान को कार्यवाहक डीजीपी का जिम्मा सोंपा। वह 11 महीने इस पद पर रहे। इसके बाद डॉ आरके विश्वकर्मा को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था। वह 2 महीने ही पद पर है। 8 महीने पहले आईपीएस विजय कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया था। वह आज रिटायर हो रहे हैं।