उत्तर प्रदेश

रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाने हेतु बजरंग सेना नें मीडिया से मांगा सहयोग

संवाद/विनोद मिश्रा

बांदा। रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाए जाने की मांग को लेकर संपूर्ण देश मे अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम मे बांदा चित्रकूट मे सवा लाख सुन्दरकाण्ड का पाठ कराने का संकल्प जय बजरंग सेना लिया है। राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय ने मीडिया से इस अभियान को धार देने की अपील की। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि चौथा स्तंभ राष्ट्र की बात के साथ धर्म की बात को सशक्त तरीके से समाज और सरकार के सामने रखे, क्योंकि राष्ट्रीय ग्रंथ ही नही होगा तो राष्ट्र का एक धर्म कैसे होगा? जब देश सनातन धर्म को लेकर आगे बढ़ चुका है तो ऐसे मे शीघ्र अतिशीघ्र रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाना चाहिए।
बताया की इस अभियान को पूरा करने के लिए हर गांव के हनुमान मंदिर मे सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा।


राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने कहा कि इससे पहले लखनऊ और आगरा मे भी बड़ा सम्मेलन कर चुके हैं। देश भर के राम भक्त रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाए जाने के लिए एक स्वर मे आवाज देने लगे हैं। अलख जगाई जा चुकी है जिसे लगातार जगाए रखना है। नरैनी तहसील में पुंगरी के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में 13 फरवरी को सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन शुरू होगा।