उत्तर प्रदेश

भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान में 121बूथों में प्रवास


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा।भाजपा द्वारा 4 फरवरी से चलाए जा रहे “गांव चलो अभियान” के अंतिम दिन रविवार को जनपद के 121 बूथों में भाजपा द्वारा बनाए गए प्रवासियों ने प्रवास करते हुए पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों में सहभागिता कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। भाजपा द्वारा जारी गांव चलो अभियान के अंतर्गत 24 घंटे प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ बूथ के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान से किया गया। प्रवास के दौरान बूथ समिति बैठक, संगठनात्मक कार्य, संपर्क अभियान, व्यावसायिक संपर्क, सामाजिक/लाभार्थी संपर्क, प्रभावी मतदाता संपर्क सहित अन्य विशिष्ट कार्यों को पूरा करते हुए प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे बूथों में बिता रहे हैं।

प्रवास के अंतिम दिन रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम ने उन्हें नमन करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष ने स्वयं अतर्रा मंडल के बूथ नंबर 255 थनैल में प्रवास किया। भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन ने बेदा मजरा, राकेश सिंह चौहान ने जसपुरा मंडल के रामपुर, बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू ने त्रिवेणी, ब्लाक प्रमुख कमासिन रावेंद्र गर्ग ने कुचौली, सीताराम वर्मा ने कोर्रही, जिला मंत्री देवेंद्र भदोरिया ने नरैनी मंडल के जवाहर नगर, पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय ने अतर्रा मंडल के अत्रि नगर, ब्लाक प्रमुख बबेरू रमाकांत पटेल मंडल के सिविल लाइन, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने बबेरू मंडल के सांतर, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने बांदा

दक्षिणी मंडल के सुतरखाना, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बांदा उत्तरी मंडल के स्वराज कॉलोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश द्विवेदी तथा मंडल प्रभारी द्विवेदी ने ओरन मंडल के ओरन नगर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुदित शर्मा ने बांदा उत्तरी मंडल के अलीगंज में, जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत ने बांदा दक्षिणी मंडल के बाकरगंज, जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण द्विवेदी ने महुआ मंडल के खुरहंड में, जिला मंत्री पंकज रैकवार बांदा दक्षिणी के खाईपर, गांव चलो अभियान के जिला संयोजक राजेश सेन ने हरदौल तलैया तथा जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी मंडल के बूथ नंबर 202 हनुमान नगर में प्रवास किया।