उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई : जर्जर सड़कों के लिये मिले 28करोड़ से अधिक


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री राज्यमंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई है। तिंदवारी क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिये 28 करोड़ से अधिक की धनराशि को मंजूरी मिल गई है।
राज्य मंत्री रामकेश निषाद धनराशि के शीघ्र अवमुक्त के लिये पिछले दिनों पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद से मिले थे।
इसी पहल का परिणाम रहा की शासन ने तिंदवारी-गोधनी, बिलबई संपर्क मार्ग के चार किलो मीटर मरम्मत के लिए 28.04 लाख जारी किए हैं। मार्ग की कुल लागत 48.82 लाख है। इसी तरह अतरहट-खप्टिहा कलां-साड़ी के 2.300 किलो मीटर संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 37.35 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। प्रथम किस्त के रूप में 37.35 लाख जारी कर दी गई है। मार्ग की कुल लागत 62.25 लाख है।


इसी प्रकार
बेर्राव-परसौली-कमासिन-ओरन के दस किलोमीटर मार्ग की मरम्मत के लिए 58.19 लाख जारी किए गये है। मार्ग की कुल लागत 96.98 लाख है। ज्ञात हो कि यह तीनों मार्गों की हालत बदतर थी। ग्रामीणों द्वारा लगातार मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। इस पर राज्य मंत्री रामकेश की सक्रियता कारगर मुकाम पर पहुंच गई।