राजनीति

बसपा छोड़ समान अधिकार पार्टी का दामन थामा जोगेंद्र सिंह यादव एवं निरंजन सिंह बौद्ध ने.

आगरा। बहुजन समाज पार्टी के दो बड़े नेताओं ने बसपा छोड़कर समान अधिकार पार्टी का दामन थाम लिया आगरा महानगर कार्यालय पर बसपा के मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य जोगेंद्र सिंह यादव एवं फिरोजाबाद के जिला अध्यक्ष निरंजन सिंह बौद्ध बसपा छोड़ कर समान अधिकार पार्टी में शामिल हो गए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने दोनों नेताओं को माला पहनकर एवं सदस्यता ग्रहण कराकर पार्टी में शामिल किया तथा दोनों नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जोगिंदर सिंह यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निरंजन सिंह बौद्ध को आगरा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया दोनों नेताओं को पार्टी अध्यक्ष ने मनोनय पत्र सौंप दोनों नेताओं ने कहा कि समान अधिकार पार्टी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की लड़ाई लड़ रही है और लगातार संघर्ष करने वाली पार्टी है इसी से प्रभावित होकर हम समान अधिकार पार्टी में जुड़ रहे हैं हम लोग अपने अनुभव से पार्टी को मजबूत करेंगे .

आगरा महानगर अध्यक्ष समोद कुमार पचौरी ने बताया कि 4 फरवरी को आगरा से हिंदू राष्ट्र निर्माण रथ यात्रा मथुरा वृंदावन अलीगढ़ खुर्जा बुलंदशहर मेरठ मोदीनगर गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंची थी इस यात्रा से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हलचल मची हुई है विभिन्न पार्टियों के नेता इस कट्टर हिंदूवादी पार्टी समान अधिकार पार्टी में आना चाहते हैं .
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सामोद कुमार पचौरी अनुसूचित मोर्चा के शहर अध्यक्ष महेंद्र सिंह शहर महामंत्री अमित शर्मा कार्यालय प्रभारी आरती सेन गुड्डू सिंह गोगा गौतम आदि पार्टी जन मौजूद थे .