पंजाब

लुधियाना गुरु नानक देव भवन में ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन

गजल कबीले की ओर से शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी सम्मानित

लुधियाना,: बीती शाम गुरु नानक देव भवन में गजल कबीला संस्था के सलमान रहबर, डॉक्टर समर्याब खानाबदोश की ओर से शहर में पहला आल इंडिया मुशायरा आयोजित किया गया। इस मुशायरे की अध्यक्षता शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने की।

इस अवसर पर देश के अलग-अलग शहरों से आए मेहमान शायरों में मसूद हसन कुवैत, डॉक्टर आसिम पीरज़ादा, ज़ुहैर अहमद ज़ुहैर, मसीहुद्दीन नज़ीरी, डॉ.हुसैन भादवी आलम ग़ाज़ीपुरी, बुनियाद ज़हीन, तारिक उस्मानी, डॉ.काशिफ अख्तर, दीवार वागास, डॉ. मुहम्मद मुस्तमीर जावेद सुल्तानपुरी, वरुण आनंद, शेख अल्ताफ, मुमताज चौधरी, जगजूट काफिऱ, मुस्तकीम करीमी, समीर अहमद के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर गजल कबीले की ओर से शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी को शान-ए-पंजाब अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मुशायरे में मुख्य अतिथि के तौर पर लुधियाना से विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल, जालंधर से नसीर सलमानी, प्रधान इनाम मालिक, शहजाद सलमानी, हाफिज नाजिम, महमूद प्रधान, महफूज सुलमानी, गुरसाहिब सिंह, दविंदर नागी, मुस्तकीम अहरार, हाजी शाहिद व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। मुशायरा मुक्कमल कामयाबी के साथ देर रात अगले साल फिर से आयोजित किए जाने के वादे के साथ समाप्त हुआ।