उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश दिवेदी बोले : यूपी अब बन रहा है उद्यमी प्रदेश


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा।जनपद स्तरीय ग्राउण्ड बे्रकिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की अध्यक्षता की। इस अवसर पर कहा की प्रदेश उद्यमी प्रदेश बनने के रास्ते पर है। प्रधान मंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी द्वारा लखनऊ से बृहद स्तर पर प्राप्त निवेशों की ग्राउण्ड बे्रकिंग सेरेमनी सम्बन्धी सम्बोधन को भी सुना गया। जनपद के 21 निवेशकों नें भी लखनऊ के कार्यक्रम में भाग लिया। इनके द्वारा 10 करोड़ से अधिक की धनराशि निवेश की जा रही है।


इस अवसर पर विधायक प्रकाश नें कहा की उत्तर प्रदेश दिनोदिन विकास की ओर अग्रसर है। उद्यमशील प्रदेश बनने जा रहा है। कार्यक्रम में जनपद के 36 निवेशकों जिनके द्वारा 10 करोड़ निवेश कर उद्योग लगाये जायेंगे। ऐसे उद्यमियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। उद्योगों की स्थापना के सम्बन्ध में अपने विचार एवं सुझाव व्यक्त किये।


समारोह के आयोजन के दौरान आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपीसिंह, उपायुक्त उद्योग गुरूदेव, जिलाध्यक्ष भाजपाअध्यक्ष संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष अतर्रा संगीता निराला सहित निवेशक राकेश कुमार सिंह, मनोज जैन,मनोज शिवहरे, अशोक कुमार गुप्ता, राज कुमार राज,संतोष गुप्ता,अमित सेठ ,मुमताज आदि उपस्थित थे।