अन्यउत्तर प्रदेश

दि आगरा ताज बाइक रैली रवाना चंबल की वादियों से होती हुई आई लव आगरा सेल्फ़ी पॉइंट होगी समाप्त

आगरा। ताज महोत्सव 2024 के अंतर्गत आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट अटल उद्यान से ‘दि आगरा ताज बाइक रैली’ को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी और अपर पुलिस आयुक्तकेशव चौधरी द्वारा फ्लैग ऑफ कर रवाना किया गया।

कंप्टीशन में भाग ले रहीं महिला बाइक राइडर से परिचय लेते हुए मंडलायुक्त ने सभी को जीत की शुभकामनाएं दी ताज महोत्सव 2024 के अंतर्गत पहली बार आयोजित हो रही यह बाइक रैली आगरा, बाह, पिनाहट से चंबल की वादियों से होती हुई वापस I Love Agra सेल्फ़ी पॉइंट पर आकर समाप्त होगी।