राजस्थान

अजमेर ने दी आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज को भावपूर्ण विनयाजंली  

संवाद – मोहम्मद नज़ीर क़ादरी
 अज़मेर । सम्पूर्ण भारतवर्ष में अपराजेय साधक संत षिरोमणि आचार्य गुरूवर श्री विद्यासागरजी महाराज के उत्कृष्ट समतापूर्वक समाधिमरण पर अन्तर्राष्ट्रीय सामूहिक गुरू विनयाजंली सभा का आयोजन किया गया।  इसी के अन्तर्गत सकल जैन समाज अजमेर के तत्वावधान में वृहद स्तर पर विनयाजंली सभा का आयोजन आदिनाथ मार्ग, गोल चक्कर, केसरगंज, अजमेर में किया गया।
                          सर्वप्रथम भव्य पण्डाल में मंच पर आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित जैन समाज की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के अध्यक्ष, प्रतिमाधारी त्यागी व्रती व अजमेर के जनप्रतिनिधि व राजनेता द्वारा किया गया। तत्पष्चात् हजारों की संख्या में उपस्थित धर्मानुरागी बन्धुओं ने गुरूदेव के चरणों में भावपूर्ण श्रीफल समर्पित किया एवं स्वयं के आत्म कल्याण की भावना की कामना की।
आचार्यश्री का गुणानुवाद बाल ब्रहमचारी सुकान्त भैया, प्रणव भैया, आकाष भैया ने किया। अजमेर के जन प्रतिनिधि महापौर श्रीमति ब्रजलता हाड़ा, विधायक अनिता भदेल, उपमहापौर नीरज जैन, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेष सोनी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, डेयरी अध्यक्ष रामस्वरूप चैधरी, स्वयं सेवक संघ के खाजूलाल चैहान व सुनील दत्त जैन, श्वेताम्बर जैन समाज के प्रतिनिधि धर्मेष जैन, अजमेर व्यापार संघ के अध्यक्ष किषन गुप्ता, अंजुमन सदर गुलाम किबरिया चिष्ती, गंज गुरूद्वारा सरदार दिलीपसिंह छाबड़ा, ईसाई समुदाय से फादर अजय, महन्त श्यामसुन्दर शरण देवाचार्य, सिन्घी समुदाय से कंवल प्रकाष, वैष्य सम्मेलन से उमेश गर्ग, पूर्व विधायक गोपाल बाहेती, पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल, कांग्रेस नेता महेन्द्रसिंह रलावता, वरिष्ठ आर.ए.एस.हेमन्त स्वरूप, भाजपा नेता वी.पी.सारस्वत, जैन समाज के दीपक कोठारी, पंकज बढ़ारी, विनीत उन्नेरिया, राहुल पचगईया आदि ने अपनी शब्दो के माध्यम से भावपूर्ण विनयाजंली प्रेषित की। भारत व राजस्थान के वरिष्ठ राजनेता संघ संचालक मोहन भागवत, विधानसभा अध्यक्ष राजस्थान प्रो. वासुदेव देवनानी, केबिनेट मंत्री सुरेष रावत, सांसद भागीरथ चैधरी, मुकेष बाल्दी, तकनीकी निदेषक अविविनिलि, धर्मगुरू चम्पालालजी महाराज श्री मसाणिया भैरवधाम  राजगढ एंव भारती श्रीवास्तव पार्षद ने आचार्यश्री के प्रति अपनी भावांजलि पत्र के माध्यम से पे्रषित की .
                विनयाजंली सभा के पष्चात् श्री 1008 पाष्र्वनाथ जैसवाल जैन मन्दिर कमेटी, केसरगंज अजमेर के अध्यक्ष पवन बढ़ारी बिड़ला पार्क ने सम्पूर्ण अजमेर का आभार व साधुवाद व्यक्त किया साथ ही सकल दिगम्बर जैन समाज अजमेर के प्रतिनिधि के रूप में प्रमोद चंद सोनी ने भी सर्वधर्म समाज, संस्थाओं व अजमेर नागरिको का धन्यवाद प्रेषित किया।
               भव्य विनयाजंली सभा में सम्पूर्ण अजमेर करीब 4000 बन्धु उपस्थित होकर समाधिस्थ तपस्वी आचार्य भगवंत को अपनी भावपूर्ण विनयाजंली प्रेषित करने उपस्थित हुए। सभा में मंच संचालन लोकेष जैन ढिलवारी ने किया।
आचार्यश्री को भारतरत्न एवं नोबेल पुरस्कार से अलंकृत किया जाये
अजमेर जैन समाज ने मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि सदी के महान संत आचार्य भगवंत श्री विद्यासागरजी                 महाराज समाधि पष्चात् भारतरत्न की उपाधि एवं नोबेल पुरस्कार से विभूषित किया जाये। जिसकी अनुमोदना सभा में बैठे समस्त बन्धुओं करतल ध्वनि से की।
साधर्मी बन्धुओं ने रखे प्रतिष्ठान बंद
अन्तर्राष्ट्रीय गुरू विनयाजंली सभा पर अजमेर के समस्त साधर्मी बन्धुओ ने अपने अपने प्रतिष्ठान सम्पूर्ण दिवस बन्द रखकर आचार्यश्री के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
आचार्यश्री की दीक्षा स्थली ‘कीर्ति स्तम्भ’ से भव्य जुलूस
आचार्यश्री की दीक्षा स्थली ‘कीर्ति स्तम्भ’ से जैन समाज भव्य जुलूस के रूप में पुरूष ष्श्वेत परिधान एवं महिलायें केसरिया वस्त्र पहनें हुए अजमेर के विभिन्न मार्गो से होती हुई विनयाजंली सभा स्थल पर पहंुची और आचार्यश्री को अपनी भावपूर्ण विनयांजली प्रेषित की। भव्य जुलूस पाष्र्वनाथ कालोनी, मन्दिर अध्यक्ष बंटी गदिया, पंचषील मन्दिर अध्यक्ष विरेन्द्र बाकलीवाल, भागचन्द सोनी नगर  मन्दिर अध्यक्ष डाॅ0 राजकुमार गोधा, सर्वोदय कालोनी मन्दिर अध्यक्ष विजय दनगसिया, मुनि संघ सेवा समिति के अध्यक्ष सुषील बाकलीवाल, श्री ज्ञानोदय तीर्थ अध्यक्ष मनीष गदिया, मिश्रीलाल गदिया, पंचायत छोटा धड़ा अध्यक्ष दिनेष पाटनी, पंचायत बड़ा धड़ा अध्यक्ष प्रदीप पाटनी, पंचायत नया धड़ा अध्यक्ष प्रकाष पाटनी, पंचायत नया धड़ा अध्यक्ष राजकुमार भैसा, जैन सोषल ग्रुप, जैन मित्र मंडल, के नेतृत्व में आयोजन स्थल पहुंचा।
विनयाजंली सभा में उपस्थित जैन समाज के गणमान्य बन्धु पवन बढ़ारी, अषोक जैन एडवोकेट, सुनील ढिलवारी, विनीत उन्नेरिया, विनीत साहबजाज, विरेन्द्र बढारी, हेमन्त पाण्डया, रूपेष दनगसिया, मनोज कोलानायक, श्रेयांस ढिलवारी, राहुल पचगईया, राजीव निराला, हेमेन्द्र बढारी, नितिन पाण्डया पार्षद, प्रवीन गदिया, कुनाल जैन, नेमीचन्द पाटनी, विरेन्द्र महतिया, सुनील जैन, नितिन दोसी आदि उपस्थित थे।
अंत में महामंत्र णमोकार के उच्च स्वर में 9 बार उच्चारण के प्ष्चात् आचार्य भगवंत के जयकारें के साथ विनयाजंली सभा सम्पन्न हुई।