अन्य

जीना इसी का नाम है नाटक का मंचन आज नाटक के कलाकार आगरा पहुंचे जानिए नाटक के अभिनेता राजेंद्र गुप्ता के बारे में करिए ख़बर क्लिक

आगरा। ताज महोत्सव के अंतर्गत सूरसदन के मंच पर आज प्रसिद्ध रूसी नाटक जीना इसी का नाम है। मंचन किया गया जायेगा। नाटक के सभी कलाकार शनिवार की शाम ही आगरा पहुंच चुके हैं। नाटक में मुख्य रूप से दो बुजुर्गों की कहानी को दिखाने का प्रयास किया गया है। नाटक के अभिनेता राजेंद्र गुप्ता और अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी मुख्य पात्रों में हैं। नाटक के दोनों पात्रों ने आज टाइम्स ऑफ ताज के साथ अपने साक्षात्कार में अभिनेता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि आगरा में वो पहले भी कई बार आ चुके हैं। उनका ये नाटक काफी प्रसिद्ध है।

जो मूल रूस से रूसी भाषा में लिखा गया है जिसके लेखक अरबुज़ोव हैं इसका हिंदी अनुवाद राजेश बेदा ने किया है। नाटक ‘जीना इसी का नाम है’ रूसी नाटककार अर्बुज़ोव मूल रूसी नाटक ‘ओल्ड वर्ल्ड’ के क्लासिक नाटकों में से एक से प्रेरित है; इससे पहले उनके द्वारा ‘डू यू टर्न सोमरसॉल्ट’ के रूप में लिखा गया था।

यह हिंदी संस्करण ‘जीना इसी का नाम है’ प्रसिद्ध अभिनेता राजेंद्र गुप्ता के और अभिनेता हिमानी शिवपुरी द्वारा किया जाता है। नाटक में पात्र सरिता शर्मा एक समुद्र तट के स्वास्थ्य केंद्र में पुनर्जीवन और कायाकल्प करने के लिए है, लेकिन केंद्र के प्रमुख डॉ भुल्लर के अनुसार, उनके साथ शायद ही कुछ गलत है। उसके अप्रत्याशित तरीके, अजीब विचार और आवेगपूर्ण कार्रवाई ने उसकी परिचित, व्यवस्थित दुनिया को पूरी तरह से बदल दिया है।

बचपन से नाटकों में रही रुचि

अभिनेता राजेंद्र गुप्ता ने टाइम्स ऑफ ताज से हुई बातचीत के दौरान बताया की बचपन से उनकी रुचि अभिनय में रही। स्कूल से नाटक की शुरुआत करने के बाद एन.एस. डी. दिल्ली तक पहुंचे आज लोगों का प्यार जो एक अभिनेता के तौर पर सामने है।

एक्टर बनने के लिए डिग्री मायने नहीं रखती

अगर आप अच्छे एक्टर बनना चाहते हैं। तो वो कोई स्कूल आपको नहीं बना सकता एक्टिंग और एक अच्छा अभिनेता वही है जो अपनी अदाकारी से दिल में उतर जाए। जीवन की संवेदनाओं जुड़े दूसरों के दुख और सुख का अनुभव कर सके। वहीं संवेदनाएं और एहसास उसको लोगों की भावनाओं से जोड़ता है।

आज की फिल्मों और पुरानी फिल्मों में क्या है फ़र्क

आज कल बनने वाली फिल्म और वेब सीरीज़ में जी दिखाया जा रहा है वो लगभग समाज की देन है। आज का समाज इस मुकाम पर जा रहा है उसको इन फिल्मों के साथ देखा जा सकता है। फिल्म निर्मिता कंपनियों को कोई मतलब नहीं की समाज किस ओर जा रहा हैं। उनको सिर्फ ये पता है की लोग क्या देखना चाहते हैं। वहीं वो लोग तैयार कर रहे हैं।

आगरा और ताजमहल

आगरा और ताजमहल के बारे में अभिनेता राजेद्र गुप्ता ने बताया की आगरा में वो पहले भी आ चुके हैं। हर बार ताजमहल जाना होता है। ताजमहल एक अविस्मरणीय है। उसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। कोई शब्द नहीं है जो ताजमहल की खूब सूरती बयान कर सके।