मध्य प्रदेश

पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी का  निधन

भोपाल . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी का 83 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

अज़ीज़ कुरैशी की मौत की जानकारी मिलती है पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपोलो अस्पताल पहुंचे हैं. उन्होंने उनके परिवार से भी मुलाकात की शौक व्यक्त किया। इसके साथ ही कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी कुरैशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि 24 अप्रैल 1941 को भोपाल में जन्में कुरैशी उत्तराखण्ड ,उत्तर प्रदेश एवं मिजोरम के पूर्व में राज्यपाल रह चुके हैं। सन 2014 में एक महीने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी नियुक्त किया गया था। अजीज कुरैशी को 24 जनवरी 2020 को मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। अजीज कुरैशी सन 1973 में मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है। 1984 मध्य प्रदेश के सतना निर्वाचन क्षेत्र से वह लोकसभा चुनाव जीते थे।