उत्तर प्रदेशराजनीति

आगरा के लिए कुल 8504.79 लाख 12 की पर्यटन विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण शिलान्यास जानिए कहां कितना होगा खर्च करिए क्लिक

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की गरिमामय उपस्थिति में पर्यटन विभाग की की  विधायक जीएस धर्मेश रहे मौजूद

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ  के कर कमलों द्वारा 2800 करोड़ की 650 उत्तर प्रदेश तथा जनपद आगरा की पर्यटन विकास परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसका सजीव प्रसारण आयुक्त सभागार में किया गया

आगरा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ  के कर कमलों द्वारा 2800 करोड़ की 650 उत्तर प्रदेश तथा जनपद आगरा की पर्यटन विकास परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसका सजीव प्रसारण आयुक्त सभागार में किया गया। जनपद में स्वीकृत लागत रू0 2647.78 लाख की लागत से कछपुरा एवं मेहताब बाग क्षेत्र का समेकित पर्यटन विकास एवं सौन्दर्याकरण तथा रू0 25.63 लाख की लागत से फतेहपुर सीकरी वि०सभा में महाराजा सूरजमल पार्क की स्थापना का लाकार्पण किया गया।

इसी क्रम में स्वीकृत लागत रू0 1246.59 लाख की लागत से बटेश्वर स्थित प्राचीन पवित्र कुण्ड का पर्यटन विकास, रू0 124.22 लाख की लागत से आगरा में श्री फूलेश्वर महादेव मन्दिर, शाहगंज का पर्यटन विकास, रू0 1700.91 लाख की लागत से बटेश्वर स्थित प्राचीन मन्दिरों का हेरिटेज कन्जर्वेशन का कार्य, रू0 249.75 लाख की पर्यटन कार्यालय, आगरा का उच्चीकरण का कार्य, रू0 114.89 लाख की जनपद आगरा में ब्लाक-खेरागढ़ में रामजीराम बाबा मन्दिर दिगरौता का पर्यटन विकास एवं

सौन्दर्याकरण, रू0 908.2 लाख की जनपद आगरा के बटेश्वर में फसाड लाइटिंग की स्थापना, रू0 265.58 लाख की जनपद आगरा के फतेहपुर सीकरी पर फसाड लाइटिंग का कार्य, रू0 413.78 लाख की जनपद आगरा में ट्री हिल्टन से आगरा चौपाटी तक सड़क का सौन्दर्याकरण एवं सुदढीकरण कार्य, रू0 375.39 लाख की जनपद आगरा में इनर रिंग रोड स्थित फेस-01 में आगरा एण्ट्री गेट का निर्माण कार्य तथा रू0 432.07 लाख की लागत से जनपद में सुभाष पार्क के लैंडस्कोप, डिजाइनिंग के कार्य का शिलान्यास किया गया।