राजनीति

राजकुमार चाहर का आगरा में हुआ गर्म जोशी से स्वागत: सांसद ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का किया धन्यवाद

आगरा: राजकुमार चाहर, फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जानता पार्टी के प्रत्याशी, आगरा में आए और वहां के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आगरा में होटल रमाडा प्लाजा के पास कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया, क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। इस समारोह में राजकुमार चाहर ने भारतीय जनता पार्टी के और शीर्ष नेतृत्व का अपनी और पार्टी के संगठन कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की और से आभार व्यक्त किया, और उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे हमेशा देश और समाज के हित में काम करते रहेंगे जैसा की वो पहले से करते आ रहे हैं।

राजकुमार का आगरा में स्वागत एक ऐतिहासिक पल रहा। क्षेत्र के लोगों द्वारा उनका उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए, उनकी प्रतिभा और नेतृत्व कौशल की सराहना की और राजकुमार चाहर तथा मोदी योगी जिंदाबाद के नारे लगाए। यहां लोगों की अच्छी ख़ासी भीड़ देखने को मिली। इससे यह साफ़ देखने को मिला कि राजकुमार ने अपने संभावित नेतृत्व के लिए लोगों के मन में स्थान बना लिया है।

राजकुमार ने अपने संघर्षों और समर्थन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उनकी मेहनत और विश्वास को सराहा, और उन्हें आगे भी देश और समाज के हित में काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भगवान सिंह कुशवाह, जितेंद्र वर्मा, महेश गोयल, कालीचरण सुमन,बबिता चौहान, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, प्रशांत पौनियाँ, हरिओम रावत, पंकज शर्मा, कप्तान सिंह वर्मा, दिलीप भंडारी, उत्तम सिंह काका, हेमेंद्र शर्मा, अवधेश रावत, उपेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह राजू, गुड्डू चाहर, अन्नू दुबे, सोनू दिवाकर, श्री कांत त्यागी, अनिल सिकरवार, संतोष कटारा, शिव कुमार, राजकुमार शर्मा, सहदेव शर्मा, सोनू चौधरी, दीवाकर तिवारी, संतोष सिकरवार, हरेंद्र सिंह, भूपेंद्र ठाकुर, सोमवीर ठाकुर, एवं सभी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।