जीवन शैली

गौरा तेरी मेहंदी में मैंने भोले का नाम देखा है….श्री महाशिव रात्रि महोत्सव में हुआ मेहंदी− संगीत उत्सव

श्री महाकाल सेवा समिति आयोजित कर रही चार दिवसीय श्री महाशिव रात्रि महोत्सव
अमर विहार, केके नगर, सिकंदरा पर सजी शिव विवाह की नगरी, कल निकलेगी भाेले की बारात

आगरा। मांगलिक गीतों की मधुर ध्वनि के मध्य महिलाओं ने मां गौरा को शगुन की मेहंदी अर्पित की। अमर विहार, केके नगर, सिकंदरा में
श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय श्री महाशिव रात्रि महोत्सव के अन्तर्गत मेहंदी और संगीत का उत्सव मनाया गया।
मुख्य अतिथि मधु बघेल ने शिव− गौरा माता को मेहंदी अर्पित की। साथ ही उपस्थित सैंकड़ों महिलाओं ने शगुन के गीत गाते हुए मांगलिक मेहंदी अपने हाथाें में रचाकर मां पार्वती का आशीर्वाद पाया।
मुख्य अतिथि मधु बघेल ने भी इस अवसर पर अपने मधुर कंठ से भाेलेनाथ को समर्पित भजनों को जब स्वर दिए तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो भक्ति में झूमने लगा।
संस्थापक आशीष सक्सेना और अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि 08 मार्च, शुक्रवार सुबह 10 बजे श्री महाशिव रात्रि के पावन अवसर पर भव्य और दिव्य शिव जी का डोला नील फ्लोरेंस से अमर विहार, केके नगर तक निकाला जाएगा। बारात में देव और शिव के गणाें की विशेष झांकी शामिल होगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पों से स्वागत होगा और आरती उतारी जाएगी।
रात्रि 08 बजे निर्धन कन्या का विवाह होगा। सांई शाकिर एवं ब्रजराज ठाकुर की भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 09 मार्च को दोपहर 01 बजे से खप्पर प्रसादी होगी। मेहंदी− संगीत उत्सव में महिला मंडल की संयोजिका एकता जैन, रितु सक्सेना, नेहा राणा, सलोनी जौहरी, आशी थपलियाल, साधना बघेल, मीना, आशा आदि उपस्थित रहीं।
संस्थापक आशीष सक्सेना, अध्यक्ष अविनाश राणा, कोषाध्यक्ष आशीष सिंह, उपाध्यक्ष उमेश यादव डिम्पू चौधरी विजय यादव, संदीप पांडे, राम कुमार गौतम, मंत्री मनोज यादव, दुर्गेश यादव, सतेंद्र गौतम, सुनील शुक्ला और अनुज शर्मा, सहमंत्री सुमेश यादव, मोहित यादव, अभिनव यादव, दीपक सविता, मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, गुड्डू पंडित, अमन सिंह, सलाहाकार संतोष धाकरे आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।