उत्तर प्रदेशराजनीति

बांदा से बसें मतदाताओं को लेकर कमल नयन दर्शन को रवाना: विधायक प्रकाश एवं सुनील नें दिखाया झंडा


संवाद/ विनोद मिश्र


बांदा। “रामलला के दर्शन पाओ भाजपा के गुण गावो” की रणनीति के तहत हर विधान सभा से मतदाताओं को अयोध्या भेजने का अभियान भाजपा नेताओं द्वारा बांदा में भी शुरू कर दिया गया। मतदाताओं का मन “कमल मय” बनाने के लिये “कमलनयन दर्शन” अभियान को सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें अपने विधान सभा में चार बसों को हरी झंडी दिखाई तो बबेरू में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें तीर्थ बसों को रवाना किया।सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें अपनी विधानसभा के चारों मण्डलों से चार-चार बसे कुल 16 बसे में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से अयोध्या रवाना की। पार्टी पदाधिकारियों को भी आयोध्याधाम दर्शन हेतु भेजा गया।

इन बसों से लगभग 800 दर्शनार्थी अध्योध्याधाम रवाना किये गये। इन बसों को जीआईसी मैदान में विधायक प्रकाश द्विवेदी नें रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिलाउपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रेमनारायण द्विवेदी, जिला मंत्री पंकज रैकवार, ब्लाक प्रमुख बडोखर स्वर्ण सिंह सोनू, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, नगर पालिका चेयर मैन प्रतिनिधि अंकित बासू, नगर अध्यक्ष दक्षिणी राकेश गुप्ता दद्दू, मण्डल अध्यक्ष महुआ रामकृष्ण शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष बिसण्डा रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे। इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा आगे भी इसी तरह विधानसभा के सभी ग्रामों, मजरों, पुरवों, एवं बांदा नगर के सभी वार्डो/मोहल्लों से दर्शनार्थियों को कमल योजना के तहत कमल नयन दर्शन हेतु अयोध्या भेजा जायेगा।
इसी तरह बबेरू विधान सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें बस द्वारा क्षेत्रीय लोगों को चंदन वंदन कर अयोध्या रवाना किया।