जीवन शैली

बरेली मरकज में रमजान का चांद आया नज़र। कल 12 मार्च मंगल का होगा पहला रोज़ा

बरेली,आज रमज़ान का चांद नज़र आते ही रोज़ो का आगाज़ रहमत के आशुरे से हो गया। साथ ही शहर भर की सभी दरगाहों,खानकाहों व मस्जिदों में रमज़ान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज़ नमाज़-ए-तरावीह भी शुरू हो गई। दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने सभी को मुकद्दस माह रमज़ान की मुबारकबाद दी है। सज्जादननशीन मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि मुसलमान इस मुबारक माह में ज़्यादा से ज़्यादा इल्में दीन सीखे। जो जरूरी इल्म है जैसे सबसे पहले अकाइद फिर मसाइल नमाज़,रोज़ा,ज़कात वगैरह। बिना इल्म सीखे इबादत में मशगूल रहेंगे तो कैसे पता चलेगा कि इबादत दुरुस्त हो रही है या नही। क्योंकि इल्म न होने की वजह से सवाब के बजाए गुनाह हो रहा होता है। दरगाह की ओर से जारी रमज़ान जंत्री(कलेंडर) में उर्दू के साथ अंग्रेजी तिथि व सहरी का अंतिम समय,इफ्तार का समय दिया गया है। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने अनुसार कौन सा रोज़ा कितनी अवधि का होगा ये भी बताया गया है।

  1. 12 मार्च – सुबह 05:04 बजे – शाम 6:23 बजे – 13 घंटा 19 मिनट
  2. 13 मार्च – सुबह 05:03 बजे – शाम 6:23 बजे – 13 घंटा 20 मिनट
  3. 14 मार्च – सुबह 05:02 बजे – शाम 6:24 बजे – 13 घंटा 22 मिनट
  4. 15 मार्च – सुबह 05:01 बजे – शाम 6:24 बजे – 13 घंटा 23 मिनट
  5. 16 मार्च – सुबह 05:00 बजे -शाम 6:25 बजे 13 घंटा 25 मिनट
  6. 17 मार्च – सुबह 04:59 बजे – शाम 6:26 बजे – 13 घंटा 27 मिनट
  7. 18 मार्च – सुबह 04:58 बजे – शाम 6:26 बजे – 13 घंटा 28 मिनट
  8. 19 मार्च – सुबह 04:57 बजे – शाम 6:27 बजे – 13 घंटा 30 मिनट
  9. 20 मार्च – सुबह 04:56 बजे – शाम 6:27 बजे – 13 घंटा 31 मिनट
  10. 21 मार्च – सुबह 04:53 बजे – शाम 6:28 बजे – 13 घंटा 35 मिनट
  11. 22 मार्च – सुबह 04:52 बजे – शाम 6:28 बजे – 13 घंटा 36 मिनट
  12. 23 मार्च – सुबह 04:51 बजे – शाम 6:29 बजे – 13 घंटा 38 मिनट
  13. 24 मार्च – सुबह 04:49 बजे – शाम 6:29 बजे – 13 घंटा 40 मिनट
  14. 25 मार्च – सुबह 04:48 बजे – शाम 6:30 बजे – 13 घंटा 42 मिनट
  15. 26 मार्च – सुबह 4:46 बजे – शाम 6:30 बजे – 13 घंटा 44 मिनट
  16. 27 मार्च – सुबह 4:45 बजे – शाम 6:31 बजे – 13 घंटा 46 मिनट
  17. 28 मार्च – सुबह 4:44 बजे शाम 6:31 बजे – 13 घंटा 47 मिनट
  18. 29 मार्च – सुबह 4:43 बजे – शाम 6:32 बजे – 13 घंटा 49 मिनट
  19. 30 मार्च – सुबह 4:42 बजे – शाम 6:32 बजे – 13 घंटा 50 मिनट
  20. 31 मार्च – सुबह 4:41 बजे – शाम 6:33 बजे – 13 घंटा 52 मिनट
  21. 01 अप्रैल – सुबह 4:39 बजे – शाम 6:34 बजे – 13 घंटा 55 मिनट
  22. 02 अप्रैल – सुबह 4:37 बजे – शाम 6:35 बजे -13 घंटा 58 मिनट
  23. 03 अप्रैल – सुबह 4:36 बजे – शाम 6:36 बजे – 14 घंटा 00 मिनट
  24. 04 अप्रैल – सुबह 4:35 बजे – शाम 6:37 बजे – 14 घंटा 02 मिनट
  25. 05 अप्रैल – सुबह 4:33 बजे – शाम 6:37 बजे – 14 घंटा 04 मिनट
  26. 06 अप्रैल – सुबह 4:32 बजे – शाम 6:38 बजे – 14 घंटा 06 मिनट
  27. 07 अप्रैल – सुबह 4:31 बजे – शाम 6:39 बजे – 14 घंटा 08 मिनट
  28. 08 अप्रैल – सुबह 4:30 बजे – शाम 6:39 बजे – 14 घंटा 09 मिनट
  29. 09 अप्रैल – सुबह 4:28 बजे – शाम 6:40 बजे – 14 घंटा 12 मिनट
  30. 10 अप्रैल – सुबह 4:26 बजे – शाम 6:40 बजे – 14 घंटा 14 मिनट