राजनीति

सपा को एक और झटका पूर्व सांसद कुँवर देवेन्द्र सिंह यादव ने थामा भाजपा का दामन

संवाद। नूरूल इस्लाम

लखनऊ-कासगंज समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व सांसद कुँवर देवेन्द्र सिंह यादव ने थामा भाजपा का दामन आज लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने दिलाई सदस्यता एटा लोकसभा सासंद व प्रत्याशी राजवीर सिंह (राजू भैया) की मौजूदगी मे सपा नेता पूर्व सांसद देवेंद्र यादव ने थामा का दामन। दो बार सांसद व दो बार विधायक रह चुके कुo देवेंद्र सिंह यादव मूलरुप से कासगंज जिले के अल्लीपुर बरबारा के रहने वाले हैं। इन्होंने राजनीति का ककहरा गांव की प्रधान से शुरू की। तीन बार सोरों ब्लाक के प्रमुख रहे। वर्ष 1979 में कांग्रेस और दूसरी बार सपा से विधायक चुने गए।इसके अलावा दो बार रह चुके हैं सांसद,
कुo देवेंद्र सिंह यादव के जरिए ही पहली दफा सपा की साइकिल एटा संसदीय क्षेत्र में चली थी। वो वर्ष 1999 में भाजपा प्रत्याशी को हराकर पहली बार सांसद चुने गए। वर्ष 2004 में फिर बार फिर लोकसभा चुनाव जीता। वर्ष 2009 और वर्ष 2014 में चुनाव हार गए।