जीवन शैली

होली का पावन पर्व , त्यौहार मोहब्बत के साथ खेले हुड़दंग न करें,होली की शुभकामनाऐ – दीपक धमैश

आगरा। होली का त्यौहार जात, पाँत, वर्ग, उम्र को एक तराजू में तौलता है,इसके सात रंग, का हर एक एक रंग बोलता है। प्रेम, सौहार्द,सद्द्भावना, देशभक्ति तो रंग बरसे, भीगे चुनर वाली होली के रंगों का ये हुनर कान्हा और राधा बरसाने और अवध में खेलें रघुवीर। लाल, हरा, पीला, नीला, गुलाबी, सिंदूरी या बैंगनी सफेद रंग मिला लो और बना लो होली रंगीनी। इस पर्व पर विशेष ध्यान रखें सभी कि होली के रंग में भारत की करंसी नोटों को और मोबाइल को रंग से न बिगाड़े एवं भाईचारे से होली पर्व को मनायें, हुड़दंग न करें, न करने दें।
भारतीय जनता पार्टी आगरा छावनी विधायक पूर्व राज्यमंत्री डा,जी,एस,धमैश के सुपुत्र डा,दीपक धमैश ने समस्त जनपद,छावनी वासियों को होली की शुभकामनाये देते हुए अपील करते हुए कहा कि होली का रंग गुलाबी भा गया, फागुन का महीना आ गया, ब्रज में कान्हा धूम मचाए राधा के संग रास रचाए। सारी सखियां नाचे गाए, वृंदावन में धूम मचाए, मुरलीवाला नंद गोपाला झूमे देखो मन मतवाला, धानी चुनर पर रंग जो डाला हरा गुलाबी मुरली वाला। अबकी होली जो बरसे अबीरा कान्हा के संग हर्षे मीरा प्रेम रंग में भीगे तनमन जैसे मयूरा करते नित्यन भर पिचकारी रंग चुनरिया राधा रानी हुई बावरिया। इस अवसर पर मथुरा नगरी रंग गई सारी। ईश्वर आप सब को स्वस्थ, समृद्ध और सुखी बनाएँ रखे। मेरी प्रभु से प्रार्थना है कि इस होली पर आपके जीवन के तमाम अभाव, दिक्कतें, व्याधियाँ, आंधियाँ और परेशानियाँ होली के साथ दहन हो के खूबसूरत रंगों में बदल जाये।