राजनीति

समान अधिकार पार्टी के तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने कुलदीप शर्मा

मशहूर कवित्री अंशु छोंकर अवनी बनी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

आगरा . समान अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में कुलदीप शर्मा तीसरी बार सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए पार्टी में पूर्व पदाधिकारियों कोई बदलाव नहीं किया गया लेकिन कुछ पदाधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी जरूर दी गई. महानगर अध्यक्ष पंडित सामोद कुमार पचौरी को संगठन के प्रति निष्ठा एवं मेहनत को देखते हुए पार्टी में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है वहीं हिंदुस्तान की जानी-मानी हस्ती आगरा की शान अंशु छोंकर अवनी जो कट्टर हिंदूवादी विचारधारा के लिए जानी जाती हैं समान अधिकार पार्टी में शामिल हुई और उन्हें प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया प्रदेश संगठन मंत्री दया शंकर शर्मा को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है और राष्ट्रीय कार्यकारिणीकी बैठक में लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में और पार्टी को मजबूती के बारे में लंबी चर्चा हुई इसके बाद चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता सतीश भारद्वाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं पार्टी जनों ने ध्वनि मत से ताली बजाकर स्वागत करते हुए प्रस्ताव सर्व समिति से अंगीकार किया और कुलदीप शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना और फूलमाला पहनाई राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि लगातार पार्टी बढ़ती जा रही है और जनता की लड़ाई सड़कों पर लड़ती है महिलाओं पर अत्याचार पर समान अधिकार पार्टी तुरंत आंदोलन छेड़ देती है और न्याय दिलाती है गरीबों किसानों मजदूरों के लिए लगातार संघर्ष करने वाली पार्टी का नाम समान अधिकार पार्टी है इसीलिए लोग दूसरे दलों से हमारी पार्टी में निरंतर आ रहे हैं और पार्टी शुरू से ही सभी चुनाव लड़ती है और अब लोकसभा के चुनाव में भी पार्टी अपनी पूरी ताकत से प्रत्याशी लड़ाएगी .
समान अधिकार पार्टी की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है

कुलदीप शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजीव सक्सेना राष्ट्रीय महासचिव, पूनम शर्मा कोषाध्यक्ष, समोद कुमार पचौरी राष्ट्रीय सचिव, भूरा उस्मानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य .
इस मौके पर उपस्थित पार्टी जनों में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज प्रदेश महासचिव दया शंकर शर्मा, के एल गोयल, योगेंद्र यादव ,शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी बंसल, सलीम खान ,देवेंद्र दुबे ,अमित शर्मा, डॉ अमित पचौरी मंडल अध्यक्ष, निरंजन बौद्ध, अमित शर्मा ,बृजेश चौहान आदि मौजूद रहे.