राजनीति

पूर्व कैबिनेट मंत्री उज्जवल रमन सिंह कांग्रेस में शामिल

लखनऊ, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे , पूर्व अध्यक्षा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी , पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा किये जा रहे देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे प्रयासों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व सांसद श्री रेवती रमन सिंह जी के सुपुत्र पूर्व कैबिनेट मंत्री  उज्जवल रमन सिंह जी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय जी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी एवं उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ जी की मौजूदगी में अपने सैकड़ों की संख्या में समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी ने विधायक श्री उज्जवल रमन सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस का गमछा (अंगवस्त्र) भेंट किया।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश  अविनाश पाण्डेय जी ने कहा कि जननायक  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर जिस प्रकार से लगातार राजनीतिक दलों के नेता कांग्रेस में अपनी आस्था दिखा रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत होगी।

अपने सम्बोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय राय जी ने कहा कि हमारे देश एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेता एकजुट हैं। आज जिस तरह से देश में नफरत एवं विघटन की राजनीति हो रही है। महंगाई और बेरोजगारी की मार झेलती इस देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है। और अब देश का जनमानस बदलाव का मन बना चुका है, ऐसे में हम सभी को एक साथ मिलकर कर युद्धस्तर पर काम कर रहें हैं और निश्चित ही 2024 में देश में इंडिया गठबंधन की सरकार होगी।

उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ जी उत्तर प्रदेश में हो रहे महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अत्याचारों पर अपनी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही है। महिला अपराध में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।

सदस्यता ग्रहण के उपरान्त पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री उज्जवल रमन सिंह जी ने कहा कि आज का दौर बहुत कठिन है, संविधान खतरे में ही नहीं है खतरा दिखने लगा है। इस दौर में एक जैसी विचारधार के सभी लोगों को एक साथ एकजुट होकर लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़नी है। इस महासमर में जननायक श्री राहुल गांधी जी के कंधे से कंधा मिलाकर मैं भी इस लड़ाई में साथ देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

इस मौके पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, ओंकारनाथ सिंह, विकास श्रीवास्तव सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।