अन्यउत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश नें दिया सोलह करोड़ का तोहफा : सिंह वाहिनी पंप कैनाल को मिली स्वीकृति

संवाद / विनोद मिश्रा


बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें विकास के फिर एक तोहफे 16 करोड़ से जिले को नवाजा हैं। सिंह वाहिनी पंप कैनाल परियोजना को स्वीकृति दिला दी है। अब जल का कमासिन क्षेत्र में “हर -हर गंगे” होगा। दरअसल जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद से क्षेत्रवासियों नें पंप कैनाल की महती आवश्यकता बताई थी। इसी के बाद से जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें इस संदर्भ में सघन प्रयास किया। परिणाम स्वरूप सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में तहसील-बबेरूअंतर्गत विकास खण्ड-कमासिन में सिंहवाहिनी पम्प कैनाल (क्षमता 50 क्यूसेक) के निर्माण की परियोजना हेतु 1600.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति शासन से मिल गई।


इस परियोजना से कमासिन क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था विकसित एवं मजबूत होगी।मंत्री रामकेश निषाद वैसे भी बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सर्वांगीण विकास व जन- जन को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर ‘’सशक्त बुन्देलखण्ड, समृद्ध बुन्देलखण्ड’’ के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सदैव प्रयासरत रहते है।