जीवन शैली

“मिशन शक्ति” एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए भी कार्य करती है ताज सुरक्षा पुलिस

आगरा।ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों के साथ “टूरिस्ट फ्रेंडली” वार्तालाप कर उन्हें अपनी ड्यूटी के साथ-साथ विभाग की अन्य योजनाओं की भी जानकारी उपलब्ध कराती है तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। सोमवार को गुजरात राज्य के राजकोट शहर से आए पर्यटकों के समूह में वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाएं सम्मिलित थी जिन्हें प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा  तिलक राम भाटी के निर्देशन में ताज सुरक्षा में नियुक्त महिला उप निरीक्षक एकता ने महिलाओं को “मिशन शक्ति योजना” की जानकारी देते हुए उन्हें उनके अधिकारों के संबंध में अवगत कराया और उन्हें सम्मान के साथ ताजमहल में प्रवेश दिलाया गया तथा QRT टीम के अन्य सदस्यों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान करते हुए उन्हें ताजमहल से संबंधित सभी जानकारियां देकर ताजमहल में प्रवेश दिलाया। आगरा पुलिस की इस कार्य शैली से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथ ग्रुप फोटो भी लिए और आगरा पुलिस को धन्यवाद किया। थाना ताज सुरक्षा की QRT टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह ,उप निरीक्षक एकता ,आरक्षी अनुज कुमार पौनिया सम्मिलित हैं।