अन्यउत्तर प्रदेश

ईद उल फितर की नमाज़ शांति पूर्ण ढंग से मस्जिदों में हुई अदा

आगरा। ईद उल फितर की नमाज़ शांति पूर्ण ढंग से मस्जिदों के अदा की गई। सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में ईद की रौनक नज़र आ रही थी। नमाज़ के लिए लोग मस्जिदों की ओर जाते देखे गए। नमाज़ के बाद मुल्क के लिए अमन चैन की दुआ की गई।


शाही ईदगाह,ताजमहल, जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद के साथ शहर और देहात की मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज़ अदा की गई। आगरा के सभी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से सभी को ईद की मुबारकबाद दी गई। साथ ही सड़क पर चलने वाले सभी लोगों से हेलमेड लगाने की अपील की गई।