जीवन शैली

ईद मिलन समारोह में दिखी सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल, ग्लैक्सी परिवार ने किया अतिथियों का स्वागत

संवाद – इजहार अहमद

आगरा । आगरा की शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार को जूमे की नमाज के बाद गैलेक्सी परिवार की तरफ से मयंक अग्रवाल मोनू की अध्यक्षता में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। देश की सांस्कृतिक धरोहर कौमी एकता को मजबूती प्रदान करने तथा सर्व धर्म सद्भाव का पैगाम मुल्क के लोगों को दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी ने कहा कि जिस तरह से पूरे देश भर में हालात देखने को मिल रहे हैं। इससे बहुत बेहतर हमारे उत्तर प्रदेश की व्यवस्था है। यहां सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर त्यौहार मनाते हैं। होली, ईद या क्रिसमस भारत की साझी संस्कृति का हिस्सा रही हैं।

विशिष्ट अतिथि हाजी फैसल ने बताया कि रमजान का पूरा महीना त्याग और तपस्या का रहा। यह बहुत पवित्र पर्व है। हिदू-मुस्लिम-सिख-इसाई सभी एक साथ मिलकर इसे मनाने का संकल्प लें।

समाजसेवी शाहरुन ने कहा कि हमारा देश विभिन्नताओं में एकता का देश है। हम सभी धर्म सम्प्रदाय के लोग एक साथ मिलजुल कर सभी पर्व त्यौहार मनाते हैं ताकि हमारी एकजुटता और आपसी भाईचारा बना रहे।

समाजसेवी नूरी ने कहा कि यह देश सभी धर्म व वर्गों का देश है। उन्होंने कहा कि किसी भी मुल्क, समाज व कौम की तरक्की के लिए लोगों में आपसी प्रेम व सद्भाव जरूरी है।

जमील शाहरूख ने कहा कि सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का धर्म है। ईद का पर्व आपस में मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है। गैलेक्सी परिवार की तरफ से कार्यक्रम में सभी को कैलेंडर टी-शर्ट व बैग का वितरण किया गया और खाने की व्यवस्था भी की गई।
मयंक अग्रवाल मोनू ने कहा कि यह बहुत पवित्र पर्व है। सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर समय साथ चलेंगे तो राष्ट्र समृद्ध होगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इजहार अहमद,पठान कुरैशी, छोटे भाई,अरशद यानी, सानू कुरैशी , आदि लोग मौजूद रहे।