उत्तर प्रदेशराजनीति

डिप्टी सीएम बृजेस बोले आरके पटेल को जितायें : देश में पुनः मोदी पताका फहरायें

संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल के समर्थन में नामांकन अवसर पर आयोजित जन सभा को संबोधित किया। विशेष कर राजनीतिक कूटनीति के तहत ब्रह्माणों से भावनात्क रिश्ता भी जोड़ा। कहा की 2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार में हिंदुस्तान भ्रष्टाचार का अखाड़ा बना था। उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन से सजग हो जाओ, यह सब भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हैं। मोदी से ही देश की तरक्की और विकास संभव है।


पाठक नें मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 10 साल में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 2014 से 2024 तक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मोदी ने दी है, हर गरीब का सपना पूरा हुआ है। अब आप लोगों की बारी है।
बांदा से आरके सिंह को जिताकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। भाजपा ने नारा नहीं दिया बल्कि गरीबी हटाकर जमीन पर काम किया। यह मोदी-योगी की ही दम हैं आज उप्र की जेलों में भी अपराधी डर रहे हैं। सपा का नारा था जितना बड़ा सपा का झंडा उतना बड़ा गुंडा।

इस लिए अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त देश के लिए भाजपा को ही लाना है।उन्होंने बुंदेल खंड के भाजपा सरकार में तेज गति से विकास का जिक्र किया। पेयजल समस्या के निदान का उल्लेख किया। इस दौरान मंत्री रामकेश सचान ,जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद,विधायक प्रकाश दिवेदी ,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल व प्रत्याशी आरके पटेल नें भी सभा को संबोधित किया। मोदी की तीसरी बार चुनावी कीर्ति पताका फहराने की जनता से अपील की। राज्य मंत्री रामकेश निषाद एवं विधायक प्रकाश का भाषण जनता के दिलों को बाग -बाग सा कर दिया।