उत्तर प्रदेशराजनीति

बूथ सम्मेलन में बोले मंत्री एके शर्मा : बुंदेलखंड के विकास के प्रति मोदी और योगी हैं तत्पर

संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। नगर विकास मंत्री एके शर्मा नें कहा की बुंदेल खंड के विकास के प्रति पीएम मोदी एवं सीएम योगी तत्पर हैं। यह भी जोड़ा की बुंदेलखंड को बिजली निर्बाध बिजलीआपूर्ति की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। मोदी एवं योगी के नेतृत्व में देश की दशा और दिशा विकास का पर्याय बन गई है। मंत्री एके शर्मा बबेरू में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में को संबोधित कर रहे थे। नगर विकास मंत्री नें कहा की भारतीय जनता पार्टी एक मिशन है, राजनीति हमारा व्यापार नहीं है बल्कि गरीबों की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है। इस दौरान सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए। साथ ही इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवाद,परिवारवाद व वंशवाद की पार्टियां हैं।


एके शर्मा ने कहा कि 2014 के पहले देश में बम फूटते थे, लूट खसोट होती थी, महिलाएं सुरक्षित नहीं थी,लेकिन अब बम नहीं फटता,अब कोई भूखा नहीं मरता है। नगर विकास मंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में बेटियां घर से नहीं निकलती थी, पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी चरम पर थी,लेकिन आज आधी रात में भी कोई कहीं आ जा सकता है। लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने दावा किया है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हम चुनाव जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।


कहा की इंडी गठबंधन को जनता यूपी में शून्य पर बोल्ड कर देगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें कहा की बांदा -चित्रकूट लोकसभा चुनाव में हाथी, हाथ और साइकिल चारों खाने चित होगें। सपा और इंडी गठबंधन के झूठे प्रचार को जनता ने नकार दिया है। सम्मेलन को प्रत्याशी आरके सिंह पटेल नें भी संबोधित किया। तथा भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने की गुजारिश की।