राजनीति

फतेहपुर सीकरी के कांग्रेस प्रत्याशी फौजी रामनाथ सिकरवार के लिए राष्ट्रीय महासचिव श्रीमति प्रियंका गांधी का रोड़ शो

संवाद। अजहर उमरी

आगरा।लोकसभा चुनाव 2024 में फतेहपुर सीकरी से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार श्री रामनाथ सिकरवार के पक्ष कल दिनाक 3 जून 2024 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमति प्रियंका गांधी का रोड़ शो लोकसभा के फतेहाबाद में आयोजित किया गया है। प्रियंका गांधी जी कल अपरान्ह 3:30 बजे फतेहाबाद पहुंचेंगी और इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार श्री रामनाथ सीकरवार के पक्ष में तकरीबन 1.5 किलोमीटर का रोड़ शो करेंगी। ये जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के पूर्व मंत्री श्री धीरज गुज्जर ने दी।

4 जून को होने वाली है भाजपा की विदाई

राष्ट्रीय सचिव श्री धीरज गुज्जर ने कहा की 10 साल के झूठे, भ्रष्टाचारी और जनता विरोधी भाजपा शासन का अंत करने का मन जनता ने बना लिया है। आम चुनाव के पहले दो चरणों से आए रुझानों ने ये स्पष्ट कर दिया है की नरेंद्र मोदी की सत्ता से विदाई तय है। देश में व्याप्त कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ इस लड़ाई में जनता ने कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान कर रही है।

एआईसीसी सचिव एवं ब्रज जोन के प्रभारी  तौकीर आलम ने कहा केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकारों से क्षेत्र को डबल नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा व्यापारियों को भारी नुकसान से उठाना पड़ा है और विकास की गति नगण्य है। मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जनता को संघर्ष करना पड़ रहा है। लोकसभा क्षेत्र के सिरौली ग्राम का ज़िक्र करते हुए राष्ट्रीय सचिव श्री तौकीर आलम ने बताया की पीने के पानी खरीद के पीने को मजबूर है।

भाजपा खत्म करना चाहती है आपका आरक्षण
राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा कोरी कल्पना है। भाजपा और आरएसएस हमेशा से आरक्षण विरोधी रहे है और तीसरी बार सरकार बनाने के पीछे उनका मकसद संविधान को खत्म करना है जो बात उनके कई वरिष्ठ नेताओं के बयानों से अब उजागर हो चुकी है। नरेंद्र मोदी देश की संपत्ति और संस्थानों को अपने पूंजीपति मित्रों में बाट कर और निजीकरण में झोंक के दलित, पिछड़े और शोषित वर्ग को उसके अधिकारों से वंचित करना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पित है।

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरूण शर्मा, आगरा नगर निगम की पूर्व प्रत्याशी श्रीमति लता कुमारी, जिला प्रवक्ता अनुज शिवहरे, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा मौजूद थे