राजनीति

सपा और कांग्रेस ने मुसलमान को हमेशा वोट बैंक के चश्मे से देखा

 

देश और प्रदेश का मुसलमान मान रहा है मोदी की गारंटी दानिश आजाद अंसारी

प्रधानमंत्री ने हमेशा मुस्लिम समाज और अल्पसंख्यकों का किया उत्थान

विपक्ष पर जमकर बरसे उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश अंसारी

 

आगरा। 10 साल का विकास और अल्पसंख्यकों का विश्वास 4 जून को 400 पर के संकल्प के साथ केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। सपा कांग्रेस और बसपा ने मुसलमान को हमेशा वोट बैंक के चश्मे से देखा। आज केंद्र और प्रदेश की हर जन कल्याणकारी योजना में 35 फ़ीसदी से ज्यादा लाभ अल्पसंख्यक समुदाय विशेष कर मुसलमान को बिना भेदभाव के मिल रहा है। मोदी के विकास की गारंटी को देश का मुसलमान मोदी की गारंटी के रूप में स्वीकार कर चुका है यह कहना है .

उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी का। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्य मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कांग्रेस और सपा ने मुसलमानों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया मुसलमान को बंधुआ मजदूर समझा यही वजह है कि अब जब मुसलमान विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहा है ,मुसलमान शिक्षित हो रहा है मुसलमान आगे बढ़ रहा है तो कांग्रेस और विपक्ष के लोगों को बुरा लग रहा है। उन्होंने कहा अगर मुसलमान का सबसे ज्यादा शोषण किसी ने किया है तो वह कांग्रेस और सपा ने। इन लोगों ने अल्पसंख्यक समुदाय के साथ धोखा किया गुमराह करके मुस्लिम समाज को वरगलाने का काम किया। लेकिन आज मुसलमान पूरी तरह से सतर्क हो गया है वह मोदी के विकास को गारंटी के रूप में मान रहा है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है इस बार यूपी से विपक्ष का सफाया हो जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश अंसारी, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बंटी ग्रोवर,मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी एवं रोहित कत्याल, हाजी अल्ताफ हुसैन, पार्षद मुरारी लाल गोयल, एकता जैन सहित पार्टी पदाधिकारी और अल्पसंख्यक समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।