जीवन शैली

महाराष्ट्र से आए 1000पर्यटकों का ताज सुरक्षा पुलिस ने स्वागत कर ताजमहल में प्रवेश कराया


आगरा।, ताज महल पर आने वाले पर्यटकों की सुविधा हेतु पुलिस प्रबंधन देख रहे सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा  सैयद अरीब अहमद ने बताया कि छत्रपति शिवाजी जी महाराज की कर्मभूमि महाराष्ट्र राज्य के जलगांव, सोलापुर ,नागपुर ,अहमद नगर  आदि जनपदों से लगभग 1000 पर्यटकों का समूह ताजमहल देखने पश्चिमी गेट पर पहुंचा वहां नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की QRT टीम के द्वारा प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी के निर्देशन में उनका स्वागत करते हुए उन्हें ताजमहल से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध कराकर ससम्मान ताजमहल में प्रवेश कराया गया ।थाना ताज सुरक्षा पुलिस की कार्यशैली से प्रभावित होकर महाराष्ट्र से आए हुए पर्यटकों ने पुलिस के जवानों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाए और अपने अनुभव भी साझा किए तथा आगरा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की ।


पुलिस टीम में QRT टीम
प्रभारी उपनिरीक्षक शिवराज सिंह
उप निरीक्षक प्रशिक्षु आशीष रावत
मुख्य आरक्षी संजय यादव
आरक्षी अनुज सिंह पौनिया
महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी
एवं महिला आरक्षी रूबी
यादव सम्मिलित हैं।