जीवन शैली

ताज सुरक्षा की QRT टीम के सेवाभाव के मुरीद हुए गुजरात एवं कर्नाटक के पर्यटक

 

आगरा। गुजरात एवं कर्नाटक से ताजमहल देखने आए पर्यटकों ने ताजमहल पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा की QRT टीम द्वारा उनका स्वागत किया जाने एवं फ्रेंडली वार्तालाप कर ताजमहल से संबंधित सभी जानकारियां देकर उनकी सहायता कर ताज महल में प्रवेश दिलाने जाने के लिए आगरा पुलिस का आभार जताते हुए धन्यवाद बोला उन्होंने कहा कि आगरा पुलिस की कार्यशैली मुझे बहुत अच्छी लगी जो सराहनीय है।


प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी ने बताया कि लगभग 1 वर्ष पहले पुलिस उपायुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद द्वारा पश्चिमी गेट पर अवैध गतिविधियों को रोकने एवं पर्यटकों को एक सुखद व अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने हेतु ताज सुरक्षा पुलिस को जिम्मेदारी सौंप गई थी जिसे हमारे जवान बखूबी निभा रहे हैं और ताजमहल पर आने वाले देश-विदेश के सभी पर्यटकों के लिए एक अच्छा माहौल उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि “अतिथि देवो भव” की भावना के साथ हमारी ताज सुरक्षा पुलिस कार्य कर रही है तथा यहां आने वाले प्रत्येक पर्यटक को @सेवा सुरक्षा एवं संवेदना की प्राथमिकता के आधार पर आगरा पुलिस की कार्यशैली आगरा पुलिस #आपके साथ,आपके लिए# के आधार पर कार्य कर रही है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, उपनिरीक्षक आशीष रावत,उप निरीक्षक निर्देश कुमार, मुख्य आरक्षी संजय कुमार,आरक्षी अनुज सिंह पौनिया,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी ,महिला आरक्षी रूबी यादव सम्मिलित हैं।