उत्तर प्रदेश

चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक ने किया रवाना

संवाद -तौफीक फारूकी

मतदान करानें को पोलिंग पार्टियां रवाना, तपती धूप में भी नही झुलसा उत्साह

फर्रुखाबाद: लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। मतदान कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले मतदान कार्मिक रविवार को सातनपुर आलू मंडी से बूथों के लिए रवाना हुए। प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के सभी इंतजाम शनिवार शाम तक पूरे कर लिए थे। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह नें मतदान कर्मियों को निर्भीक होकर मतदान करानें के निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि किसी भी दबाब में ना आकर निष्पक्ष मतदान करायें|

सातनपुर आलू मंडी में सुबह से ही मतदान कर्मियों का पंहुचना शुरू हो गया था| उसके बाद जिलाधिकारी डा.वीके सिंह के निर्देशन में मतदान कर्मीयों को ईबीएम आदि मतदान सामग्री देकर पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना किया गया| जनपद में कुल 1005 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि 1527 बूथ स्थापित किये गये हैं| जिन पर 6108 मतदान कर्मी रवाना किये गये हैं। वहीं कुल 10 प्रतिशत रिजर्व में मतदान कर्मी रहेंगे| जिले को 132 सेक्टर व 15 जोंन में बांटा गया है|
366 बसों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियाँ
जिलाधिकारी डा. वीके सिंह नें बताया कि कुल 366 बसों की आवश्यकता थी | जिसमें पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है| जनपद एटा से 46 बसें व 50 बसें जनपद मैनपुरी से आवंटित की गयीं|

1.5 कंपनी पीएसी समेत 14 कंपनी अर्धसैनिक

13 मई को होने वाले मतदान की सुरक्षा को देखते हुए जिले के बाहर से 318 उपनिरीक्षक 3116 पुलिस के सिपाही 2027 होमगार्ड के जवान समेत 1.5 कंपनी पीएसी समेत 14 कंपनी अर्धसैनिक बलों को लगाया गया है|
तपती धूप में भी कम नही हुआ मतदान कर्मियों का उत्साह

रविवार को जब पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था, उस दौरान सूर्य देवता आसमान से आग बरस रही थी| लेकिन उसके बाद भी मतदान कर्मियों का उत्साह चरम पर नजर आया| कई महिला मतदान कार्मिक तपती धूप में अपने नौनिहाल बच्चो के साथ नजर आयीं| पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे