जीवन शैली

केरल से आए पर्यटकों से टूरिस्ट फ्रेंडली वार्तालाप कर ताजमहल का भ्रमण कराया गया

आगरा। केरल से ताजमहल देखने आए छात्रों के समूह को थाना ताज सुरक्षा पुलिस की QRT टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक राज सुरक्षा श्री तिलक राम भाटी के निर्देशन में टूरिस्ट फ्रेंडली वार्तालाप कर उनकी हर संभव सहायता करते हुए ताजमहल में भ्रमण कराया गया। थाना ताज सुरक्षा पुलिस की कार्यशैली से प्रभावित होकर पर्यटकों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए तथा ताज सुरक्षा पुलिस व आगरा पुलिस की सहायता के लिए धन्यवाद दिया गया।
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक शिवराज सिंह
आरक्षी अनुज सिंह पौनिया
महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित रहे।