उत्तर प्रदेशराजनीति

लोकसभा चुनाव : बांदा जनपद में बनाये गये 831 मतदान केंद्र


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा मतदान के लिये 831 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इसमें तिंदवारी विधान सभा के मतदाता हमीरपुर लोकसभा के लिये अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में 831 मतदान केंद्र और 1389 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में इस बार 224 मतदान केंद्र व 346 मतदेय स्थल हैं। बबेरू विधानसभा क्षेत्र में 222 मतदान केंद्र व 350 बूथ हैं। नरैनी में 236 मतदान केंद्र व 320 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।


जबकि सदर विधानसभा क्षेत्र में 148 मतदान केंद्रों में 320 बूथ बनाए गए हैं। बताया कि विधानसभावार दो-दो पिंक, दो-दो यूथ और एक दिव्यांग (पीडब्लूडी) बूथ बनाए जाएंगे। पिंक बूथों में महिलाएं यूथ बूथों में युवा और पीडब्लूडी बूथों में दिव्यांग कर्मचारियों को तैनात किया गया हैं,ताकि उनमें आत्मविश्वास जगाया जा सके।