जीवन शैली

ताजमहल से बिछड़े हुए 3 वर्षीय बालक को खोजकर ताज सुरक्षा पुलिस ने मिलाया

आगरा।आगरा के टेढ़ी बगिया इलाके से लखन कश्यप परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे जिनका 3 वर्षीय बालक ताजमहल से बिछड़ गया। जिसकी सूचना उनके द्वारा ताज सुरक्षा पुलिस के अमरुद टीला बैरियर प्रभारी उप निरीक्षक ओमवीर सिंह को दी गई।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राज सुरक्षा  तिलक राम भाटी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरटी सेट मैसेज, अनाउंसमेंट एवं सीसीटीवी फुटेज इत्यादि साधनों का प्रयोग करते हुए 1 घंटे के अंदर बच्चों को खोज कर परिजनों से मिलाया गया अपने खोए हुए बच्चे को पाकर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओमवीर सिंह ,मुख्य आरक्षी बृजमोहन ,महिला मुख्य आरक्षी रुक्मिणी देवी सम्मिलित थे।