अन्यउत्तर प्रदेश

तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखवाईं गई ईवीएम:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। शहर की मुख्य मंडी समिति में सोमवार देर-रात तक ईवीएम मशीन जमा कराई जाती रहीं। सभी ईवीएम मशीनों को मंडी के अंदर बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की चार कंपनियां तैनात की गई हैं। 24 घंटे यहां केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे। तीन अलग-अलग शिफ्टों में उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। स्ट्रांग रूम के बाहर तीन स्तरों का सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

बाहरी दोनों घेरों में सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस के पास रहेगी जबकि आखिरी घेरे का जिम्मा सशस्त्र सुरक्षा बलों के हाथों में रहेगा। स्ट्रांग रूम के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। जनपद के सभी मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों को यहां लाकर रखा गया है। अब यह ईवीएम मशीन चार जून को उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगी। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के मुताबिक सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।