अन्यउत्तर प्रदेश

शिविर में कुश्ती के दांव-पेंच सीख रहे नौनिहाल

आगरा। शहर कंक्रीट के जंगल बनते जा रहे हैं। बच्चों के खेलने के लिए जगह नहीं बची है। पार्कों पर कब्जे हो चुके हैं। स्कूलों की छुट्टियां हो चुकी हैं जिसके चलते बच्चे घर में बोर हो रहे हैं लेकिन कुछ बच्चे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में कसरत करके कुश्ती के दांव-पेंच सीख रहे हैं। वह अपने आप को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में इन दोनों कुश्ती के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कोच द्वारा स्कूली बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें शारीरिक कसरत के साथ-साथ दौड़, कुश्ती के दांव-पेंच और खान-पीन के तरीके सीख रहे हैं। कोच की मौजूदगी में बच्चे पसीना बहा कर खुद को स्वस्थ दुरुस्त बना रहे हैं। हर आयु वर्ग के बच्चे आ रहे हैं।

कुश्ती कोच पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि अनियंत्रित खान-पान और शारीरिक कसरत न होने के कारण बच्चों का शरीर थुलथुला हो रहा है। बच्चों के शरीर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। स्कूल की छुट्टियां हो चुकी हैं। ऐसे बच्चों को फिट रखने के लिए एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह-शाम विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोई भी बच्चा इस शिविर का लाभ ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए उनके मोबाईल नंबर 7088757889 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षित खिलाड़ियों को जिला, मंडल, राज्य और राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया जाएगा।