उत्तर प्रदेशराजनीति

आर्य समाज नामनेर का चुनाव निर्विरोध संपन्न देखिए पदाधिकारियों को सूची करें ख़बर क्लिक

आगरा। दयानंद बाल मन्दिर में आर्य समाज नामनेर आगरा के वार्षिक चुनाव इस वर्ष  निर्विरोध सम्पन्न हुआ। जिसमें  महेंद्र सिंह अध्यक्ष, रामवीर सिंह मंत्री, नरेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट कोषाध्यक्ष,  हरेन्द्र मोहनराम आर्यवीर दल निर्वाचित हुए। इस वर्ष चुनाव अधिकारी शेलेन्द्र कुमार शर्मा  के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम हरेन्द्र शर्मा ने गत वर्षों के पदाधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि हमारे पूर्व प्रधान ने समाज के लिए काफी उत्कृष्ट कार्य किये जिसमे समाज की संस्थाओं ने उनकी प्रशंसा की और सम्मानपत्र दे कर सम्मनित भी किया।

इसलिए उन्होंने इस वर्ष भी प्रधान पद के लिए महेंद्र सिंह का नाम प्रस्तावित किया, जिसका  विजेंदर सिंह  ने अनुमोदन किया तत्पश्चात सभी सभासदों ने करतल ध्वनि से अनुमोदन स्वीकार किया। तत्पश्चात सुनील भाटिया  ने मंत्री पद के लिए रामवीर सिंह जी के नाम का प्रस्ताव रखा क्योंकि उन्होंने सभी समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य किये हैं, विभिन्न समाज के लोगों ने उनको प्रशस्ति पत्र दिए हैं। वह समाजिक कार्यों में अग्रसर हैं, इसलिए ऐसे मंत्री जी को पुनः मंत्री बनाया जाय, इस पद पर किसी और का नाम न होने पर उनको अनुमोदित कर दिया सभी इस अनुमोदन के स्वागत किया।

तत्पश्चात कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाल ने कोष का विशेष ध्यान रखते हुए अपना कार्य पारदर्शिता से किया, इसलिए उनका नाम का प्रस्ताव श्री विजेंदर सिंह ने रखा। इसका अनुमोदन सीता जुनेजा ने किया। इस प्रकार चुनाव चुनाव अधिकारी के साथ पूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। समस्त पदाधिकारियों का साफा बांध कर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।