शिक्षा / सरकारी नौकरी

दयानंद बाल मन्दिर में आर्य समाज नामनेर आगरा के वार्षिक चुनाव के सम्बंध में

आगरा, गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दयानंद बाल मन्दिर में आर्य समाज नामनेर आगरा के वार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। श्री महेंद्र सिंह जी अध्यक्ष, श्री रामवीर सिंह जी मंत्री, श्री नरेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट कोषाध्यक्ष, श्री हरेन्द्र मोहनराम आर्यवीर दल।


दयानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल आगरा कैंट आगरा में आर्य समाज नामनेर आगरा का वार्षिक चुनाव गाठ वर्षों की भांति इस वर्ष भी चुनाव अधिकारी शेलेन्द्र कुमार शर्मा जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम हरेन्द्र शर्मा ने गत वर्षों के पदाधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि हमारे पूर्व प्रधान ने समाज के लिए काफी उत्कृष्ट कार्य किये जिसमे समाज की संस्थाओं ने उनकी प्रशंसा की और सम्मानपत्र दे कर सम्मनित भी किया। इसलिए उन्होंने इस वर्ष भी प्रधान पद के लिए श्री महेंद्र सिंह जी का नाम प्रस्तावित किया, जिसका श्री विजेंदर सिंह जी ने अनुमोदन किया तत्पश्चात सभी सभासदों ने करतल ध्वनि से अनुमोदन स्वीकार किया। तत्पश्चात श्री सुनील भाटिया जी ने मंत्री पद के लिए श्री रामवीर सिंह जी के नाम का प्रस्ताव रखा क्योंकि उन्होंने सभी समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य किये हैं, विभिन्न समाज के लोगों ने उनको प्रशस्ति पत्र दिए हैं। वह समाजिक कार्यों में अग्रसर हैं, इसलिए ऐसे मंत्री जी को पुनः मंत्री बनाया जाय, इस पद पर किसी और का नाम न होने पर उनको अनुमोदित कर दिया सभी इस अनुमोदन के स्वागत किया। तत्पश्चात कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाल जी ने कोष का विशेष ध्यान रखते हुए अपना कार्य पारदर्शिता से किया, इसलिए उनका नाम का प्रस्ताव श्री विजेंदर सिंह ने रखा। इसका अनुमोदन श्रीमती सीता जुनेजा ने किया। इस प्रकार चुनाव चुनाव अधिकारी के साथ पूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। समस्त पदाधिकारियों का साफा बांध कर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।