जीवन शैली

तमिलनाडु की बिछड़ी हुई 65 वर्षीय महिला पर्यटक के परिजनों को खोज कर मिलाया

आगरा। तमिलनाडु के मदुरै शहर से ताजमहल देखने आए पर्यटकों के समूह से 65 वर्षीय महिला पर्यटक श्रीमती पंडी मीणा ताजमहल के पश्चिमी गेट से बिछड़ गए जिन्होंने अपने बिछड़ने की सूचना ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त क्विक रिस्पांस टीम को दी।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के कुशल निर्देशन में आरटीसेट मैसेज, अनाउंसमेंट, सीसीटीवी फुटेज इत्यादि साधनों का प्रयोग कर महिला के परिजनों को 1 घंटे के अंदर खोज कर उनके सुपुर्द किया गया। अपनी बिछड़ी हुई महिला पर्यटक को पाकर ग्रुप के साथियों ने थाना ताज सुरक्षा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
महिला के परिजनों को खोजने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह ,मुख्य आरक्षी नरेश कुमार, मुख्यआरक्षी अभिषेकआनंद, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी
सम्मिलित हैं।