अपराधउत्तर प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती की मौत


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। भीषण सड़क हादसा हो गया। कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौतों से परिवार में कोहराम है। विवरण इस प्रकार है। दुर्घटना मध्य प्रदेश के पन्ना जिला के नरदहा चौकी के पास हुई। बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मारकर कुचल दिया।

घटना सोमवार सुबह 7:30 बजे की है। पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में बांदा जिले के मोहल्ला सुभाष नगर (बरुआ स्योढा) निवासी लखन शर्मा (35) व पत्नी उर्मिला (27) की मौत हुई है। कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक दंपती नरैनी के थे। दवा लेकर घर लौट रहे थे।