उत्तर प्रदेशजीवन शैली

सफाई व्यवस्था निरीक्षण का कनवारा में हुई खाना पूरी:प्रधान एवं सचिव निकले चालाक


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। वाह भाई वाह ! सफाई व्यवस्था का यह कैसा निरीक्षण!ग्राम पंचायत को पहले ही जानकारी दे दी गई की साहब निरीक्षण को आ रहें हैं। सूचना मिल जानें पर निरीक्षण की क्या स्थिति होगी उसका स्वतः ही अंदाजा लगाया जा सकता है।बयह मामला बड़ोंखर ब्लाक के ग्राम कनवारा का है। यह गांव कागजों में होनहार एवं हकीकत में चपरकंजू सा है।प्रधान एवं सचिव नें गांव के विकास पर कुंडली मार योजनाओं को डसते हैं।
खैर,डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने मंगलवार को कनवारा में सफाई कार्य का निरीक्षण किया।

यहां उन्हें व्यवस्था को मंगलमय दिखाने के लिये प्रधान एवं सचिव नें चौसर बिछा दी थी। फिर भी खामियां उजागर हो ही गई। ग्रामीण हैरत में थे की यह सफाई कर्मी जो कभी दिखते नहीं थे,फोकट का वेतन लेते थे प्रगट कैसे हो गये। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम में निर्माण किए गए सिल्ट चैंबरों का देखा। 21 सिल्ट चेंबर मानक एवं गुणवत्ता के अनुकूल नहीं दिखे। फिर भी नर्मी बरती गई। शेष 8 चैंबरों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को दिए गये। डपटा गया की वर्षा के पूर्व पूरे ग्राम की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। सभी नाले नालियों का भी सफाई कर दुरुस्त होना चाहिये। कूड़े को हटाकर उसका निस्तारण करायाजाए।इस प्रकार निरीक्षण की खाना पूरी हो गई !